फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नए साल से कोलकाता के लिए शुरू होगी उड़ान, हैदराबाद के लिए भी रोज मिलेगी फ्लाइट, जल्द होगा जारी शेड्यूल

Wed, 10 Dec 2025 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी नितेश मिश्र, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यात्रियों के बढ़ते लोड और मांग को देखते हुए चकेरी एयरपोर्ट से नए साल से कोलकाता के लिए नई उड़ान शुरू होगी, जबकि हैदराबाद और बेंगलुरु की उड़ानें अब रोजाना चलेंगी।
विज्ञापन
चकेरी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल से चकेरी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए फ्लाइट मिल सकेगी। इसके अलावा हैदराबाद की फ्लाइट रोजाना मिलेगी। मंगलवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी की बैठक में यह फैसला लिया गया है। इस बीच बुधवार से बंगलूरू की फ्लाइट रोजाना चलेगी। अभी यह तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को मिलती थी। यात्रियों के बढ़ते लोड को देखते हुए एक जनवरी से इंडिगो एयरलाइंस हैदराबाद की फ्लाइट रोजाना उड़ान भरेगी। कोलकाता की नई उड़ान का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन

जल्द ही शेड्यूल जारी होने की संभावना है। अब इंडिगो एयरलाइंस की नई उड़ानों के शामिल होने से कानपुर एयरपोर्ट पर कुल उड़ानों की संख्या छह हो जाएगी। इससे यात्रियों को यात्रा के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे। हैदराबाद और बंगलूरू में तमाम कॉलेज और नौकरीपेशा रोजाना सफर करते हैं। बढ़ते लोड और फ्लाइट कम होने के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बता दें कि अभी शहर से दिल्ली और मुंबई के लिए नियमित उड़ानें हैं। हैदराबाद के लिए चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट मिलती है।

विज्ञापन

लगातार यात्रियों के बढ़ते लोड को देखते हुए पिछले महीने केंद्रीय उड्डयन राज्यमंत्री राम मोहन नायडू को पत्र दिया था। इसमें बंगलूरू, हैदराबाद के अलावा कई और शहरों के लिए कानपुर से फ्लाइट शुरू करने की मांग की थी। इसी तरह अयोध्या और कोलकाता के लिए वाया कानपुर फ्लाइट चलवाने की बात की गई है। इसी क्रम अगले साल से प्रक्रिया शुरू हो रही है।  -रमेश अवस्थी, सांसद महानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें