फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बंगलूरू की उड़ान एक घंटा लेट, दिल्ली-मुंबई वाली ने भी कराया इंतजार

Sat, 13 Dec 2025 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

क्रू की कमी और चेक इन सिस्टम में आई तकनीकी समस्या का असर अब भी उड़ानों पर दिख रहा है। शनिवार को दिल्ली-मुंबई और बंगलूरू की उड़ानें देरी से आईं। बंगलूरू की उड़ान एक घंटा से ज्यादा देरी से आई। मुंबई की उड़ान 13 मिनट देर से आई। शनिवार को दिल्ली, मुंबई और बंगलूरू की उड़ान की सुविधा शहर से मिलती है।

विज्ञापन


बंगलूरू की उड़ान आने का समय दोपहर में 12:50 बजे है जबकि जाने का समय दोपहर में 1:35 बजे निर्धारित है। इसके उलट बंगलूरू की उड़ान दोपहर 1:51 बजे पर आई और 2:22 बजे उड़ान भरी। इसी तरह दिल्ली की उड़ान दोपहर में 2:02 बजे आई और 2:48 बजे चली गई। हर दिन यह दोपहर में 2:00 बजे आती है और 2:40 बजे चली जाती है। मुंबई की उड़ान भी देर से आई और देरी से गई।
 

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोहरा प्रबंधन पर की बैठक
चकेरी हवाई अड्डा के अफसरों ने शनिवार को कोहरा प्रबंधन पर बैठक की। इसमें इंडिगो एयरलाइन, सीआईएसएफ एवं एयरपोर्ट के अधिकारियों ने भाग लिया। एयरपोर्ट के निदेशक प्रदीप यादव ने बताया कि कोहरे के समय विमान संचालन, यात्रियों की सुरक्षा, समय पर सूचना उपलब्ध कराने और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गई। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को और बेहतर करने पर जोर दिया गया। बैठक के बाद टर्मिनल भवन का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कोहरे के मौसम के दौरान यात्रियों को सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें