फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: ध्वजारोहण, रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति के रंगों से सराबोर हुआ नरवल, कवि सम्मेलन भी आयोजित

Fri, 15 Aug 2025 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नरवल तहसील में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें ध्वजारोहण, तिरंगा रैलियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
नरवल में देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के नरवल तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।

विज्ञापन

एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा ने तहसील परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद एक विशाल कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। वहीं, सरसौल के भोले बाबा मैदान में ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना सिंह तोमर, रोहित सिंह तोमर और ग्राम प्रधान रामकुमार उर्फ देवगौड़ा के नेतृत्व में युवाओं ने ध्वजारोहण कर दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया।

विज्ञापन

नरवल में देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन - फोटो : amar ujala

विजेताओं को सम्मानित करने के बाद एक बाइक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें जय हिंद और वंदे मातरम के नारे गूंज उठे। इसके अलावा नरवल और महाराजपुर थाना परिसरों में थाना प्रभारी अखिलेश पाल और संजय कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण किया। सलेमपुर स्थित सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में भी समिति द्वारा आजादी का पर्व मनाया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें