कानपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छह अन्य लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। गोविंद नगर की कच्ची बस्ती निवासी प्रबल दिवाकर (33), चकेरी के काजीखेड़ा निवासी आकाश मिश्रा (27), चिस्ती नगर निवासी मोहम्मद शारिक (40), जाजमऊ के ओमपुरवा निवासी उत्तम प्रजापति (28) और गुजैनी के फतेहपुर दक्षिण निवासी छोटू व महेंद्र कुशवाहा (32) की मौत हो गई। सभी मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।