फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डेंगू के पांच नए संक्रमित मिले, बचाव के ये हैं उपाय

Thu, 13 Oct 2022 09:29 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि जिस क्षेत्र के रोगी हैं, वहां छिड़काव कराया जाएगा और लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि कहीं पानी भरा हो तो उसे निकाल दें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेंगू का संक्रमण फैलता जा रहा है। बुधवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रबायोलॉजी विभाग और उर्सला में कुल आठ सैंपल की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव आई है। इनमें पांच डेंगू संक्रमित शहर के हैं और तीन फतेहपुर के रहने वाले हैं। मिश्रालाल चौराहा, दबौली के रहने वाले हरिकिशन के पांच साल के बेटे अभि, बर्रा आठ के समीर (8) और मंगला विहार चकेरी के चित्र रेखा (57) को डेंगू की माइक्रोबायोलॉजी विभाग में पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही भौंती के रिंकू (14) और केशवनगर के संतोष कुमार (55) की रिपोर्ट डेंगू पॉजीटिव है। इसके अलावा फतेहपुर के हर्ष शिवहरे (23), विपिन गुप्ता (25) और राणा विजय (29) डेंगू पॉजीटिव हैं। एसीएमओ संचारी रोग डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि जिस क्षेत्र के रोगी हैं, वहां छिड़काव कराया जाएगा और लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि कहीं पानी भरा हो तो उसे निकाल दें। पानी को निकाल पाने की स्थिति नहीं है तो जला हुआ डीजल उस पर डाल दें जिससे एडीज एजिप्टाई मच्छर का लार्वा मर जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें