फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat : कम गोल्डन कार्ड बनाने पर डिप्टी सीएम ने डीएम व सीएमओ से जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बुधवार को प्रदेश भर के डीएम और सीएमओ के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें जिले में कम गोल्डन कार्ड बनने पर उन्होंने डीएम नेहा जैन व सीएमओ डॉ. एके सिंह से कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

करीब पांच घंटे तक चली बैठक के बाद में सीएमओ ने देर शाम 10 ब्लॉकों के सीएचसी अधीक्षकों के साथ ऑनलाइन बैठक की। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि मलासा, राजपुर, सरवनखेड़ा, मैथा और संदलपुर के अधीक्षक गोल्डन कार्ड बनाने में लापरवाही बरत रहे हैं। इस पर इनसे स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट
कानपुर देहात। कानपुर नगर में इन्फ्लूएंजा संक्रमण की पुष्टि के बाद सीएमओ ने जिले में अलर्ट जारी किया है। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष इन्फ्लूएंजा एच वन, एन वन का प्रकोप हुआ था। इस रोग के मुख्य लक्षण बुखार, नाक बहना, खांसी, गले में खराश, सर दर्द, बदन दर्द, ठंड लगना, आंखों में लालिमा आदि है।
विज्ञापन

खांसते और छींकते समय रुमाल, कपड़ा मुंह पर रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि इन्फ्लूएंजा ए (एच1एन1) अथवा अन्य रोगों के प्रकोप की सूचना किसी भी व्यक्ति की ओर से राज्य मुख्यालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के टोल फ्री नंबर 18001805145 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें