फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 215 सीसीटीवी कैमरों के सहारे पांच मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार, काकादेव पुलिस ने की कार्रवाई

Wed, 24 Sep 2025 08:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गीतानगर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा से मोबाइल लूटा गया था। आरोपियों के पास से मोबाइल, बाइक, स्कूटी बरामद हुई है। राह चलते मोबाइल फोन से बात करने वालों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
मोबाइल लुटेरे गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काकादेव पुलिस ने गीतानगर, गुटैया क्रॉसिंग और नमक फैक्टरी चौराहे पर लगे 215 सीसीटीवी कैमरों की मदद से पांच मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से तीन मोबाइल, एक स्कूटी और एक बाइक बरामद की है। यह कार्रवाई गीतानगर में रहकर नीट की तैयारी कर रही इटावा की सृष्टि बघेल के साथ 20 सितंबर को हुई मोबाइल लूट की वारदात के बाद हुई।
विज्ञापन


डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि इटावा की रहने वाली छात्रा से मोबाइल लूट हुई थी। काकादेव पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। वह कोचिंग पढ़कर छात्रावास लौट रही थी तभी पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। फुटेज के आधार पर रावतपुर कच्ची मड़ैया निवासी गोविंद, दीपक, ईशू, निखिल गौतम और राहुल को गिरफ्तार किया गया।
 
विज्ञापन

घटना की दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने पूछताछ में मोबाइल लूट की अन्य वारदातें भी कबूलीं। आरोपी राह चलते मोबाइल फोन पर बात करने वालों को निशाना बनाते थे। निखिल गौतम के खिलाफ पूर्व में रावतपुर, कल्याणपुर, अर्मापुर और काकादेव थाने में नौ एफआईआर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें