फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 37 सेकेंड में दुकान का शटर तोड़कर 50 लाख के मोबाइल चोरी, पांच शातिरों ने की वारदात

Sun, 07 Dec 2025 10:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दुकान का शटर तोड़कर 50 लाख के मोबाइल चोरी होने की घटना सामने आई है। शातिरों ने तड़के पौने पांच से पौने छह के बीच माल उड़ाया।
विज्ञापन
गोविंदनगर थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोविंदनगर चावला चौराहे के पास रविवार तड़के पांच चोरों ने कंबल की आड़ लेकर 37 सेकेंड में भारी भरकम शटर तोड़ दिया। एक बदमाश ने दुकान में घुसकर करीब 43 मिनट के अंदर करीब 50 लाख कीमत के मोबाइल फोन पार कर दिए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे कर्मचारियों ने वारदात की सूचना पुलिस और मालिक को दी। पुलिस को चोरी का सीसीटीवी फुटेज मिला है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गोविंदनगर 10 ब्लॉक निवासी नीरज बलेचा कानपुर मोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। उनकी गोविंदनगर में कृष्णा कम्युनिकेशन के नाम से मोबाइल फोन की दो दुकानें हैं। चावला चौराहे से परमपुरवा की ओर जाने वाली रोड पर इंडियन बैंक के ठीक सामने एक दुकान है। नीरज ने पुलिस को बताया कि दुकान के अंदर काउंटर की तरफ सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

चोरी की सूचना पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी भी मौके पर पहुंचे। दुकान और पड़ोस की दुकान में लगे कैमरों के फुटेज चेक करने पर सुबह 4:56 पर पांच नकाबपोश संदिग्ध दुकान के बाहर खड़े दिखे। बाद एक व्यक्ति ने कंबल को शटर के सामने फैलाया, इसकी आड़ में चार लोगों ने अगले 37 सेकेंड में शटर तोड़ा डाला। एक युवक दुकान में अंदर दाखिल हुआ। अंदर पहुंचकर जेब से मास्क निकाल कर चेहरे पर लगाया। महंगे मोबाइल उठाकर बैग में भरना शुरू किया।
विज्ञापन


इसके बाद बाहर खड़े एक शातिर ने शटर के पास आकर जूते ठीक करने के बहाने अंदर वाले चोर से कुछ पूछा और फिर लौट गया। चार मिनट बाद वह फिर आया और जूते ठीक करने के बहाने उसे बाहर आने का इशारा किया। इसके बाद 5:47 मिनट पर आरोपी कंबल की आढ़ में ही बाहर निकल गया। वह तीन बैग में माल भरकर ले गया। नीरज के अनुसार चोरी गए मोबाइलों की कीमत करीब 50 लाख रुपये है।

ऑटो में बैठकर रामादेवी की ओर गए बदमाश
माल समेटने के बाद शातिर पैदल नंदलाल चौराहे की ओर गए। एक ने खोया बाजार के पास ऑटो को हाथ देकर रोका और अन्य साथी उसमें बैठकर भाग निकले। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस ने कैमरे खंगाले तो आरोपी रामादेवी चौराहे तक जाते दिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें