चालान कटने के बाद पूर्व प्रधान ने खुद ही उतार लिया हूटर
- फोटो : amar ujala
कानपुर में वाहनों पर लगे हूटर के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश पुलिस कमिश्नर ने दिए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को मंधना चौराहे पर टीआई संजीव पाल ने वाहन चेकिंग की। उन्होंने सामने से आ रही हूटर लगी काली स्कॉर्पियो को रोका और उसका दस हजार रुपये का चालान काट दिया। पूछने पर कार सवार ने खुद को पूर्व प्रधान बताया। कहा कि बच्चों ने भौकाल दिखाने के लिए लगाया था। चालान के बाद पूर्व प्रधान ने खुद हूटर को खोलकर कार के अंदर रख लिया।