फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर अग्निकांड: धू-धूकर जली छह मंजिला इमारत, मौत के साये में फंसी 25 जिंदगियां, पड़ोसियों ने साहस से बचाई जान

Tue, 07 Jul 2026 09:48 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Fire News: तलाक महल क्षेत्र में सोमवार तड़के एक छह मंजिला इमारत की लिफ्ट डक्ट में आग लगने से 25 से अधिक लोग फंस गए। पड़ोसियों ने जान जोखिम में डालकर छत और सीढ़ियों के जरिए सबको सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब 21 मिनट में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में घनी आबादी वाले तलाक महल क्षेत्र में सोमवार तड़के छह मंजिला इमारत में आग लग गई, जिसमें 25 से अधिक लोग फंस गए। कुछ ही देर में बिल्डिंग आग की लपटे और धुएं से घिर गया। पड़ोस की इमारत में रहने वालों ने जान की परवाह किए बिना महिलाओं, बच्चों समेत 25 लोगों को बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब 21 मिनट में आग बुझाई।

विज्ञापन

यह हादसा लिफ्ट डक्ट में रखे कबाड़ और वायरिंग में आग लगने से हुआ था। आग में एक महिला झुलस गईं। तलाक महल मुन्नापुरवा निवासी मोहम्मद फैजल की छह मंजिला इमारत है। यहां मो.फहीम, मो.शादाब, मो.शानू, मो.इम्तियाज, मो.रहीस, मो.एहसान और शबीना बानो समेत कई परिवार रह रहे हैं। सोमवार सुबह करीब 4:34 बजे लिफ्ट डक्ट में रखे कबाड़ और बिजली की वायरिंग में अचानक आग लग गई।





तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

डक्ट के रास्ते धुआं तेजी से सभी मंजिलों में फैल गया, जिससे अलग अलग फ्लैट में रहने वाले लोग अंदर ही फंस गए। कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर स्टेशन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही डक्ट में पानी डालकर आग और धुएं पर नियंत्रण शुरू किया। करीब 21 मिनट के अभियान के बाद सुबह 4:55 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
छत के रास्ते पड़ोसी इमारत में पहुंचे
दमकल अधिकारियों के पहुंचने से पहले स्थानीय युवकों ने साहस का परिचय दिया। उन्होंने प्रभावित इमारत और बगल की बिल्डिंग के बीच करीब तीन फीट की दूरी पर सीढ़ी लगाई और एक-एक कर लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ लोग छत के रास्ते पड़ोसी इमारत में पहुंचे। महिलाओं और बच्चों को पहले सुरक्षित निकाला गया। हादसे में तस्रीना नाम की महिला के हाथ और पैर झुलस गए।

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
आग के कारण इमारत में भरा धुआं
उन्हें उर्सला ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आग के कारण इमारत में भरा धुआं करीब चार घंटे में बाहर निकल सका। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो घनी आबादी वाले इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
बिजली आने के कुछ मिनट बाद हुआ धमाका
इमारत के मालिक मो.फैजल ने बताया कि सुबह करीब 3:30 बजे बिजली चली गई थी। गर्मी के कारण वह और मोहल्ले के कई लोग बाहर बैठे थे। करीब आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई और कुछ ही देर में पास के बिजली पोल से तेज धमाके की आवाज आई। इसके तुरंत बाद लिफ्ट के डक्ट से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें