फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चुन्नीगंज-कानपुर सेंट्रल के पांच मेट्रो स्टेशनों पर लगे फायर सेफ्टी उपकरण

Tue, 04 Mar 2025 10:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर मेट्रो को हाल ही में उत्तर प्रदेश फायर सर्विसेस से एनओसी मिला था। चुन्नीगंज-कानपुर सेंट्रल के पांच मेट्रो स्टेशनों पर फायर सेफ्टी उपकरण लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
फायर सेफ्टी उपकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक के सभी पांच मेट्रो स्टेशनों व टनल में फायर सेफ्टी उपकरण लगाने का कार्य पूरा हो गया है। मंगलवार को टनल वेंटिलेशन, एन्वॉयरमेंट कंट्रोल सिस्टम, थर्ड रेल, एएफसी गेट, फाइटिंग सिस्टम, फायर पंप्स, फायर हाइड्रैंट्स व होज रील आदि इंस्टॉल किए गए।
विज्ञापन



मेट्रो रेल परियोजना के अंतर्गत मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक का कार्य अंतिम चरण में हैं। कानपुर मेट्रो को अग्निशमन के लिए फूल प्रूफ प्रबंध को देखते हुए हाल ही में उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा से इन पांचों स्टेशनों के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) दिया गया था। एनओसी देने से पहले फायर सर्विसेस ने सभी जरूरी अग्निशमन उपकरणों की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमआरएस निरीक्षण की तैयारी तेज
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार मंगलवार को कानपुर में थे। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन स्टेशनों का दौरा किया और विभिन्न विभागों से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कानपुर मेट्रो की टीम मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक यात्री सेवा के विस्तार से पहले होने वाले मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) निरीक्षण के लिए तैयारियों में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें