फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: डोमनपुर में आग का तांडव; दो झोपड़ियां और लाखों की गृहस्थी जलकर राख, हजारों बीघा गेहूं की फसल बची

Tue, 31 Mar 2026 05:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर के डोमनपुर में आग लगने से दो झोपड़ियां और एक नई बाइक जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाकर आसपास की हजारों बीघा गेहूं की फसल को आग से बचा लिया।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डोमनपुर का मजरा कपूर फॉर्म में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो झोपड़ियां जलकर खाक हो गई, जिससे दो परिवारों के करीब 15 सदस्य प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि लाखों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई है।

विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब बारह बजे डोमनपुर के कपूर फॉर्म में झोपड़ी बनाकर रहने वाले किशन कुमार पाल तथा नकडू कुमार के घर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया,आग इतनी भयानक थी कि झोपड़ी में रखा हुआ गृहस्थी का सामान, एक नई मोटरसाइकिल, कई साइकिल सहित नकदी भी जलकर खाक हो गई। सैकड़ो की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

Trending Videos
विज्ञापन





थाना प्रभारी बोले- आग काबू में है, कोई जनहानि नहीं है

आसपास गेहूं की खड़ी पकी फसल को ग्रामीणों की सूझबूझ से बचाया। यदि समय रहते आग पर काबू न पाते, तो हजारों बीघे की गेहूं की फसल जल सकती थी। वहीं, घटनास्थल में रास्ता न होने की वजह से फायर ब्रिगेड का वाहन देरी से पहुंचा।  फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया था। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आग काबू में है। कोई जनहानि नहीं है और अन्य कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें