फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire Accident: आरके मार्बल गोदाम में भीषण आग,दमकल कर्मियों ने समय रहते पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

Sun, 16 Aug 2026 03:32 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैरी पुलिया बिठूर रोड पर स्थित आरके मार्बल एंड टाइल्स के गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी के निर्देशन में फजलगंज और बिठूर से पहुंची फायर यूनिट्स ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैरी पुलिया बिठूर रोड स्थित आरके मार्बल एंड टाइल्स के गोदाम में रविवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी देते हुए अग्निशमन विभाग ने बताया कि दोपहर में मिनी कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि बैरी पुलिया बिठूर रोड पर स्थित मार्बल गोदाम में आग भड़क उठी है। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर के निर्देशन में तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया गया।

विज्ञापन

बिना किसी जनहानि के पाया गया काबू
तत्काल कार्रवाई करते हुए एफएस फजलगंज और एफएस बिठूर से एक-एक फायर यूनिट को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। फायर यूनिट्स की टीमें बिना एक पल गंवाए मौके पर पहुंचीं और अपनी सूझबूझ व मुस्तैदी का परिचय देते हुए आग को पूरी तरह से बुझा दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें