फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: प्रियंका गांधी बोलीं- भाजपा के बुलडोजर पर अमानवीयता का चश्मा, बन चुका है इंसानियत के लिए खतरा

Tue, 14 Feb 2023 05:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मैथा तहसील के मड़ौली गांव में हुई दर्दनाक घटना पर प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार और प्रशासन को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार का बुलडोजर इंसानियत व संवेदनशीलता के लिए खतरा बन चुका है।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में मैथा तहसील क्षेत्र के मड़ौली पंचायत के चालहा गांव में सोमवार को हुई विभत्स घटना पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार के बुलडोजर पर अमानवीयता का चश्मा लगा है, जो इंसानियत व संवेदनशीलता के लिए खतरा बन चुका है। कानपुर की हृदयविदारक घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। हम सबको इस अमानवीयता के खिलाफ आवाज उठानी होगी।
प्रियंका बोलीं- पीड़ित परिवार को न्याय मिले
प्रियंका गांधी ने कहा कि कानपुर के पीड़ित परिवार को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। बता दें कि सोमवार को कानपुर देहात के मैथा तहसील की मड़ौली पंचायत के चाहला गांव में ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम पहुंची थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा
इस दौरान झोपड़ी के भीतर मां-बेटी जिंदा जल गए। दोनों को बचाने के प्रयास में गृहस्वामी और रुरा इंस्पेक्टर भी झुलस गए। आक्रोशित लोगों ने आग लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित परिजन डीएम, एसडीएम व थाना प्रभारी पर एफआईआर की मांग को लेकर शव नहीं उठने दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें