Kanpur News: गोविंदनगर में नमकीन कारखाना और बियर शॉप में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी संकरी गली में नहीं पहुंची सकी। इसके बाद हौज पाइप बिछाकर काबू पाया गया।
कानपुर के गोविंदनगर में नमकीन कारखाने और जूही में मीट की दुकान व बियर शॉप में आग लग गई। इससे हजारों का माल जल गया है। गोविंदनगर आठ ब्लॉक निवासी शिव प्रकाश की मंगल मट्ठी नाम से नमकीन की दुकान है। पास ही स्थित संकरी गली में उनका कारखाना है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर कारखाने में आग भड़क उठी। अंदर सिलिंडर रखे होने की सूचना से लाेगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन गली संकरी होने से अंदर नहीं जा पाई। इस पर हौज पाइप बिछाकर आग बुझाई गई।
कोई जनहानि नहीं हुई
कर्मचारियों ने अंदर रखे सिलिंडर बाहर निकाले। वहीं, शाम को जूही मिलिट्री कैंप इलाके में छह माह से मुर्गे की बंद दुकान में आग लग गई। आग ने बगल में बियर शॉप को भी अपनी चपेट में ले लिया। यहां पहुंचीं दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जूही इंस्पेक्टर मनोज मिश्र ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है।