फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर अग्निकांड: PM हाउस विवाद! ब्राह्मण महासभा के तीन पदाधिकारियों पर FIR, कृष्णा गौतम ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Sun, 19 Feb 2023 06:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मड़ौली अग्निकांड के मृतकों के परिजनों से मिलने मैं हूं ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। इस दौरान भाजपाई और महासभा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे। मामले में महासभा के तीन पदाधिकारियों पर धमकी और एससीएसटी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
kanpur fire case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला के सामने छह दिन पहले पोस्टमार्टम हाउस परिसर में विवाद हो गया था। मामले में जिला पंचायत सदस्य ने ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष और संगठन के दो अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी  व एससीएसटी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

साथ ही जिला पंचायत सदस्य ने खुद की जान को खतरा बता गनर दिए जाने की भी मांग की है। राज्यमंत्री की करीबी कही जाने वाली जिला पंचायत सदस्य की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर को लेकर ब्राह्मण समाज में नाराजगी और बढ़ गई है।
बता दें कि मड़ौली ग्राम पंचायत के चाहला गांव में 13 फरवरी को सरकारी जमीन से कब्जा हटाने गई पुलिस व राजस्व टीम के सामने झोपड़ी में प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी नेहा की जलकर मौत हो गई थी। 14 फरवरी को माती में पोस्टमार्टम हो रहा था।

विज्ञापन

मैं ब्राम्हण हूं महासभा पदाधिकारी पहुंचे थे
वहां प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला उनके पति पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी व बारा से जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम मौजूद थीं। इस बीच मैं ब्राम्हण हूं महासभा के अध्यक्ष दुर्गेश मनि त्रिपाठी व संगठन के पदाधिकारी सौरभ त्रिपाठी पहुंच गए थे।

अध्यक्ष से हो गई थी कहासुनी
अनिल शुक्ला वारसी से ब्राम्हण सभा के अध्यक्ष से कहासुनी होने लगी। उसी दौरान वहां मौजूद अनुसूचित जाति की जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम ने अनिल शुक्ला वारसी की तरफदारी करते हुए ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष से कहासुनी हो गई थी।

घटना का वीडियो भी हुआ था वायरल
इसके बाद गाली-गलौज का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में जिला पंचायत सदस्य के बगल में राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला भी खड़ी दिखाई दे रही हैं। जिला पंचायत सदस्य खुद को अनिल शुक्ला वारसी की मुंह बोली बहन कहती है। ये वीडियो खूब वायरल हुआ।

जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर दर्ज हुई एफआईआर
इस पर अनिल शुक्ला वारसी व राज्यमंत्री दोनों ने अपने तरह से सफाई दी। अब अकबरपुर थाने में जिला पंचायत सदस्य की तहरीर पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष दुर्गेश मनि त्रिपाठी, संगठन के पदाधिकारी सौरभ त्रिपाठी और विवेक शुक्ला के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और धमकी धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ब्राह्मण समाज में भारी नाराजगी
पुलिस ने एससीएसटी एक्ट भी लगाया है। मामले की विवेचना सीओ अकबरपुर प्रभात कुमार को सौंपी गई है। हालांकि ब्राह्मण समाज को इस घटनाक्रम से कड़ी नाराजगी है। ब्राह्मण संगठन के लोगों ने कृष्णा गौतम के खिलाफ  रिपोर्ट लिखाने की बात कही। इससे पहले ही कृष्णा गौतम ने उन पर रिपोर्ट दर्ज करा दी।

एफआईआर में लगाए ये आरोप
बारा जिला पंचायत से सदस्य कृष्णा गौतम ने आरोप लगाया कि वह राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व उनके पति अनिल शुक्ला वारसी के साथ पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद थीं। उसी दौरान  ब्राम्हण सभा के दुर्गेश मनि, सौरभ त्रिपाठी, विवेक शुक्ला आए और गाली गलौज करने लगे।

साथ ही भाजपा, प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के विरोध में बातें कर रहे थे। आरोप है कि मना करने पर उन्होंने कृष्णा गौतम के बाल पकड़ कर खींचने का प्रयास किया और जान से मारने की धमकी दी। पूर्व सांसद ने उन्हें किसी तरह से बचाया। हालांकि झगड़े के दौरान गाली-गलौज का वीडियो हुआ था।

जानिए कौन हैं कृष्णा गौतम
माती की रहने वाली अनुसूचित जाति की कृष्णा गौतम बारा जिला पंचायत क्षेत्र से सदस्य है। कहते हैं कि पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी व राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला की वह बेहद करीबी हैं। अनिल शुक्ला व प्रतिभा शुक्ला जब बसपा में थे। तब भी वह उनके साथ थीं।

अनिल शुक्ला व प्रतिभा शुक्ला ने बसपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया, तो वह भाजपा में शामिल हो गई। लोगों की मानें, तो अनिल शुक्ला ने ही प्रचार प्रसार करके कृष्णा गौतम को जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने में बड़ी मदद की।
विज्ञापन

एएसपी बोले- मामले की जांच की जा रही है
एएसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य कृष्णा गौतम की तरफ से तहरीर मिली थी। इस पर ब्राम्हण सभा के तीन पदाधिकारियों पर मारपीट, जान से मारने की धमकी व एससीएसटी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें