फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पेट्रोल पंप के कार्यालय में लगी आग, भागे कर्मचारी, अग्निशमन विभाग ने मशक्कत कर बुझाया

Sun, 18 May 2025 08:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पेट्रोल पंप के कार्यालय में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायपुरवा क्षेत्र में रविवार की दोपहर बड़ा हादसा टल गया। जीटी रोड किनारे बने पेट्रोल पंप के कार्यालय में अचानक आग लग गई। यहां ऊंची-ऊंची लपटों को देखकर कर्मचारी जान बचाकर भागे। उन्होंने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। आग पेट्रोल की टंकी तक पहुंच सकती थी, लेकिन दमकल कर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 12.10 बजे यूनाइटेड ऑटो वर्कशॉप पेट्रोल पंप के ऑफिस में आग लगने की सूचना आई थी, जिसके बाद लाटूश रोड से दमकल की दो गाड़ियों को भेजा गया। ऑफिस में रखी अलमारी, फ्रिज, कंप्यूटर, मोबिल ऑयल, गिरीस आदि धू-धूकर जल रही थी। यूनिट ने एक घंटे में आग बुझाई। आग अगर पेट्रोल टंकी तक पहुंच जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। वहीं दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र में सुबह 11.45 बजे एक फैक्टरी के बाहर पड़े खराब माल में आग लग गई।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के कार्यालय में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
धुएं के काले गुबार को देखकर अफरातफरी मच गई। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। कोहना क्षेत्र में दोपहर 12.45 बजे वीएसएसडी कॉलेज के टीचर्स आवास में झाड़ियों में आग लग गई। वहां पर हड़कंप मच गया। दमकल की एक गाड़ी ने जल्दी से आग बुझाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें