फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में लगी आग, जिंदा जला पांच साल का बच्चा, परिजनों का पोस्टमॉर्टम से इंकार

Thu, 08 May 2025 01:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: आग की चपेट में आए जमान को कपड़े में लपेटकर कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों
विज्ञापन
मृतक जमान की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी के सनिगवां में संदिग्ध हालात में मकान के एक कमरे में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मासूम अपनी मां और बेटे के साथ लखनऊ से मौसी की शादी समारोह में शामिल होने कानपुर आया था। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इंकार कर दिया। मूलरूप से लखनऊ के निगोहा थानाक्षेत्र के सकरा गांव निवासी अमानत चट्टा संचालक हैं।

विज्ञापन

चकेरी के सनिगवां में अमानत का ससुराल है। मंगलवार को अमानत की पत्नी चांदनी अपने बेटे शाद और पांच वर्षीय बेटे जमान के साथ मायके बहन नसरीन की शादी समारोह में शामिल होने आई थी। 10 मई को नसरीन की शादी है। जमान के नाना करीब ने बताया कि बुधवार दोपहर को जमान बच्चों के साथ कमरे में खेल रहा था। उस दौरान परिवार के अन्य लोग शादी की तैयारियों में लगे थे।

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
कमरे में फंस गया था जमान
तभी अचानक कमरे में आग लग गई। उसके साथ खेल रहे दो बच्चे तो कमरे से बाहर भाग निकले, लेकिन जमान कमरे में फंस गया। आग की चपेट में आने से जमान और कमरे में रखा दहेज का सारा सामान जल गया। कमरे से लपटें उठती देख परिवार के सदस्यों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग और भड़क उठी। इस बीच मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

kanpur fire - फोटो : amar ujala
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
सनिगवां चौकी प्रभारी अंकित खटाना ने बताया कि आग की चपेट में आए जमान को कपड़े में लपेटकर कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने बच्चे का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर बेटे की मौत से मां चांदनी का रो रोकर बुरा हाल है। जमान की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें