फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्लास्टिक मलबे में लगी आग, 33 केवीए विद्युत लाइन जली, फायर बिग्रेड ने पाया काबू

Tue, 18 Nov 2025 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हाईवे किनारे प्लास्टिक के मलबे में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सचेंडी के भौंती नेशनल हाईवे पर पांडु नदी पुल के पास मंगलवार को अचानक प्लास्टिक के मलबे में आग लग गई। मलवे से उठीं लपटें देखते ही देखते इतनी तेज हो गईं कि वहां से गुजर रही 33 केवीए अंडरग्राउंड विद्युत लाइन की केबल भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद सचेंडी उपकेंद्र से जुड़े ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिसके बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारू रूप से चालू करा दिया गया है। इसी जगह पर पनकी पावर हाउस से सचेंडी विद्युत उपकेंद्र जाने वाली अंडरग्राउंड विद्युत लाइन जमीन के ऊपर से गुजरी है। बताया जा रहा है कि विद्युत लाइन का यह हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है ।विभागीय टीमें मौके पर पहुंचकर लाइन की मरम्मत और व्यवस्था बहाल करने में जुटीं जिसके बाद विद्युत आपूर्ति दोबाहरा बहाल की जा सकी। थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि आग लगी थी फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। बिजली भी सुचारु रूप से चालू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें