फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: जूही में फर्नीचर गोदाम तो बर्रा में कबाड़ के ढेर में लगी आग, दमकल ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Fri, 06 Mar 2026 02:06 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जूही और बर्रा में शुक्रवार को आग लगने की दो बड़ी घटनाएं हुईं। जूही में आठ लाख का फर्नीचर जला, जबकि बर्रा में सीएफओ के नेतृत्व में सात गाड़ियों ने कबाड़ में लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। जूही में जहां शॉर्ट सर्किट ने फर्नीचर गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं, बर्रा थाना क्षेत्र में मुस्कान ढाबा के पास कबाड़ के ढेर में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि दोनों ही घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई और दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया।  

विज्ञापन





जूही में फर्नीचर गोदाम खाक

जूही थाना क्षेत्र के धर्मकांटा चौराहे के पास स्थित पप्पू शर्मा के फर्नीचर गोदाम में शुक्रवार को अचानक आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही जूही पुलिस और दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दुकानदार पप्पू शर्मा के अनुसार, आग की जानकारी समय रहते मिल गई थी, जिसके चलते स्थानीय लोगों की मदद से काफी सामान सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, इस अग्निकांड में करीब आठ लाख रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन

बर्रा में कबाड़ के ढेर में लगी आग
वहीं, बर्रा थाना क्षेत्र में मुस्कान ढाबा के पास स्थित कबाड़ में भीषण आग लगने की सूचना मिली। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओएफओ कानपुर खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सात अग्निशमन यूनिट्स ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। दमकल कर्मियों ने अथक परिश्रम के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें