फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दवा मार्केट में चार दुकानों में लगी आग, मचा हड़कंप…लाखों का नुकसान, दमकल ने तीन घंटे में पाया काबू

Tue, 13 May 2025 02:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Fire News: कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में दवा मार्केट में भीषण आग लग गई। घटना में चार दुकानें जलकर राख हो गईं। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Kanpur Fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र में स्थित दवा मार्केट में मंगलवार सुबह एक होलसेल दवा दुकान में आग लग गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग बुझाना शुरू किया, लेकिन तब तक चार दुकानें जलकर खाक हो गई। घनी आबादी वाले इलाके में आग से लाखों रूपये का नुकसान हो गया।

विज्ञापन

बिरहाना रोड स्थित दवा मार्केट की सीपी मार्केट में 40 से ज्यादा दवा की होलसेल दुकानें हैं। दवा कारोबारी रानीकांत दीक्षित ने बताया कि उनकी दवा की दुकान से मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे दुकान से धुआं उठने की सूचना दी। वह जब तक घर से पहुंचे, तब तक आग ने बगल की ब्रजेश गुप्ता और उमेश गुप्ता की होलसेल दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

Kanpur Fire - फोटो : amar ujala
किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं
आसपास के लोगों ने दमकल को नौ बजे सूचना दी। सूचना पर फजलगंज, लाटूश रोड, मीरपुर, पनकी आदि फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां पहुंची। दमकलने ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों का नुकसान हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें