फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: चावल मंडी में सुपारी के कारखाने में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू, कोई जनहानि नहीं

Sun, 07 Sep 2025 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चावल मंडी में रविवार तड़के सुपारी के कारखाने में  भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने दो यूनिटों की मदद से आग पर काबू पा लिया। हालांकि, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में रविवार तड़के चावल मंडी स्थित एक सुपारी के कारखाने में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

विज्ञापन

सुबह 06:12 बजे कंट्रोल रूम को कालर रामजी निवासी 73, चावल मंडी थाना कलेक्टर गंज से सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है। जानकारी पर एफएसओ लाटूश रोड अपनी टीम और यूनिट के साथ तुरंत रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि आग सुपारी के कारखाने में धधक रही थी।

विज्ञापन

किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई
दमकल कर्मियों ने दो तरफ से हौज पाइप फैलाकर पंपिंग की और आग पर काबू पाया। सहायतार्थ एफएस कर्नलगंज से भी एक यूनिट मौके पर पहुंची। समय रहते की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें