फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मेडिकल कॉलेज पुल के कैंटिलीवर प्लेटफॉर्म पर आग, थमे वाहन, बीच सड़क रुके राहगीर

Sun, 29 Nov 2026 09:21 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जलती बीड़ी-सिगरेट फेंकने से आग लगने की आशंका है। लपटें और धुआं उठता देख टक्कर से बचने के लिए राहगीर बीच सड़क पर रुक गए। 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज पुल के प्लेटफार्म पर जलता कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज पुल के कैंटिलीवर प्लेटफॉर्म पर रविवार शाम कूड़े में आग लग गई। आग की लपटों के साथ इतना घना धुआं उठा कि कुछ मिनट के लिए पुल से गुजर रहे वाहन सवार भी रुक गए। धुएं के बीच आगे बढ़ने पर वाहनों के टकराने का खतरा देख राहगीरों ने एहतियातन अपने वाहन रोक दिए। आग ने प्लेटफॉर्म पर पड़ी कई केबलें भी चपेट में ले लीं। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों की मदद से बाल्टियों में पानी डालकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। किसी राहगीर के जलती बीड़ी या सिगरेट फेंकने से आग की आशंका है।
विज्ञापन


रविवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते धुएं का गुबार फैल गया। पुल से गुजर रहे राहगीर और वाहन सवार कुछ देर के लिए ठिठक गए। पुल के नीचे फल के ठेले लगाने वाले दुकानदारों ने हैलट चौकी और काकादेव थाने के पुलिसकर्मियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दुकानदारों ने भी मदद की। करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि अग्निशमन विभाग के कंट्रोल रूम में आग लगने की कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें