फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: एनआईसीयू वार्ड में लगी आग, नवजात की मौत, परिजनों ने अस्पताल में हंगामा काटा

Sun, 08 Feb 2026 11:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के कानपुर में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। एक नर्सिंग होम के एनआईसीयू वार्ड में आग लगने से नवजात की मौत हो गई। 
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिठूर थाना क्षेत्र के ब्रह्मनगर स्थित राजा नर्सिंग होम के एनआईसीयू वार्ड की वार्मर मशीन में रविवार शाम शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने से मशीन में रखी नवजात की जलकर मौत हो गई। मामले में नवजात की बुआ ने बिठूर थाने अस्पताल के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


बिठूर के बाकरगंज निवासी अरुण निषाद खेती किसानी करते हैं। अरुण निषाद की पत्नी शालू गर्भवती थी, जिन्हें वह प्रसव के लिए बिठूर कस्बा स्थित राजा नर्सिंग होम में लेकर आए थे। जहां उन्हें भर्ती कराया था। अरुण की बहन रितु निषाद के अनुसार प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की बात कही। साथ ही ऑपरेशन में करीब 25 हजार रुपये का खर्च आने की बात कही। इस पर परिवार ने सहमति दे दी। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे डॉक्टर शालू को ऑपरेशन कक्ष में ले गए। जहां 3 बजकर 45 मिनट पर शालू को ऑपरेशन के बाद बेटी पैदा हुई।

रितु का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद करीब आधे घंटे तक अस्पताल स्टाफ ने उन्हें जानकारी नहीं दी। उन्हें अस्पताल के सफाईकर्मी से पता चला कि बेटी हुई है। थोड़ी ही देर बाद पता चला कि एनआईसीयू वार्ड में किसी मशीन में आग लग गई है। आसपास सब जगह धुंआ-धुंआ हो गया। काफी पूछने के बाद पता चला कि जो बच्ची उसकी भाभी शालू को पैदा हुई है वह आग से झुलस गई है। वह बदहवास भागती हुई एनआईसीयू वार्ड की ओर गई तो देखा कि बच्ची का चेहरा, छाती और पेट बुरी तरह झुलस गया था और बच्ची की मौत हो चुकी थी। आनन-फानन स्टाॅफ बच्ची की हालत गंभीर बताकर चिल्ड्रेन नर्सिंग होम नमक फैक्ट्री काकादेव ले गया था। थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पंचनामे की कार्यवाही के बाद अन्य विधिक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें