फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लोको पायलट के घर में लगी आग, सामान नष्ट, महिला झुलसी

Sat, 11 Oct 2025 07:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: लोको पायलट के घर में आग लग गई। घर में चार सिलिंडर रखे थे। बालू व मिट्टी से आग बुझाई गई।
विज्ञापन
लोको पायलट के घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमंत विहार के धोबिन पुलिया इलाके में शनिवार सुबह लोको पायलट के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे पूरा सामान नष्ट हो गया। वहीं महिला भी झुलस गई। धोबिन पुलिया निवासी प्राइवेट कर्मी चंद्रभान शर्मा, पत्नी व बड़ी बहू पिंकी व छोटे बेटे सुधीर के परिवार के साथ रहते हैं। बड़ी बहू पिंकी, बेटे अंश, वंश के साथ पहली मंजिल में रहती है। उनके पति मनीष कुमार पुलिस में थे। हमीरपुर में 2015 में गोली लगने से निधन हो गया था।

विज्ञापन


वहीं, छोटा बेटा सुधीर टूंडला में लोको पायलट है। घर में उनकी पत्नी खुशबू तीन वर्षीय बेटी सुधीक्षा के साथ भूतल में रहती है। चंद्रभान शर्मा ने बताया कि शनिवार को मीटर में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी निकली और पास में खड़ी मोपेड में आग लग गई।

मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इससे पूरे घर में आग लग गई। पड़ोसियों ने बालू-मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। घर में रखे चार सिलिंडर निकालकर बाहर लाए। पड़ोसी शैलेश पांडेय कंबल ओढ़कर कमरे में पहुंचे और छोटी बहू खुशबू को निकालकर लाए।
विज्ञापन

आग के बाद जली मोपेड - फोटो : अमर उजाला
उसे नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया है। वह 10 प्रतिशत झुलस गई है। सूचना पर हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह व किदवईनगर फायर अधिकारी कामता प्रसाद मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें