कानपुर में शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे बकरमंडी ढाल क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मोहम्मद राशिद पुत्र स्व. शाह खां के मकान के प्रथम मंजिल पर स्थित हीरालाल साजनको की ऑटो पार्ट्स की दुकान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई।
जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय मकान मालिक मोहम्मद राशिद, जो पैरों से विकलांग हैं। गोदाम के दूसरी मंजिल में मौजूद थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और थाना बजरिया पुलिस ने संयुक्त रूप से तुरंत कार्रवाई की। टीम ने जोखिम उठाकर मोहम्मद राशिद को सुरक्षित नीचे उतारा।