फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: केमिकल और प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Thu, 01 Oct 2026 10:44 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दमकल ने आग पर पाया काबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दादानगर इंडस्ट्रियल एरिया 115बी में आचार्यनगर निवासी भीष्म गिडवानी की फैक्टरी में आशुतोष अवस्थी किराये पर लेकर ग्लोबल इंडस्ट्रीज के नाम से केमिकल व प्लास्टिक फैक्टरी चलाते हैं। कर्मचारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम अचानक फैक्टरी के अंदर केमिकल के ड्रम वाले गोदाम से धुआं उठता दिखा। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। इसपर दमकल को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल ने आग पर पाया काबू - फोटो : अमर उजाला
मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और फिर फायर फाइटर्स ने पानी व फोम के जरिये किसी तरह आग पर काबू पाया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना से कोई जनहानि नहीं हुई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें