फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रतनपुर में शराब की दुकान में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

Mon, 19 Oct 2026 11:36 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पनकी थानाक्षेत्र के रतनपुर स्थित बी-42 मकान के नीचे बनी शराब की दुकान में सोमवार सुबह आग लग गई। आग की सूचना पर पनकी और फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने पंपिंग कर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा के निर्देश पर सोमवार सुबह 5:05 बजे मिनी कंट्रोल रूम को रतनपुर में मकान में आग लगने और कुछ लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। इस पर पनकी फायर स्टेशन की यूनिट के साथ फजलगंज से भी दो दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि आग मकान के नीचे बनी शराब की दुकान में लगी है। दमकल कर्मियों ने तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें