http://
नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका
तैयार जूतों के साथ फैक्टरी में रखा अन्य सामान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शुरुआती तौर पर नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है। फैक्टरी से सुबह-सुबह धुआं और लपटें उठती देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मोर्चा संभाला और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की।
करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया
फैक्टरी में जूते और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती रही। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग को आसपास फैलने से रोका और करीब दो घंटे में उस पर पूरी तरह काबू पा लिया। मौके पर मौजूद बीट प्रभारी अभिजीत पाठक ने बताया कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फायर टीम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया।
आग लगने के कारणों की होगी जांच
वहीं, फायर अधिकारी राहुल नंदन के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही होगी। पुलिस और फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। फैक्टरी में हुए आर्थिक नुकसान का वास्तविक आंकड़ा कारोबारी और संबंधित विभाग की जांच के बाद स्पष्ट होगा।