फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बरगद काटने वालों पर होगी एफआईआर, नया पेड़ लगाया जाएगा

Sat, 18 Apr 2026 11:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
महापौर प्रमिला पांडेय ने निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजीव नगर लाल बंगला में करीब 60 साल पुराने बरगद का हरा पेड़ काटे जाने की सूचना पर शनिवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने निरीक्षण किया। उन्होंने इस मामले की जांच कर एफआईआर और नया पेड़ लगाने को कहा। महापौर ने बताया कि क्षेत्रीय पार्षद जितेंद्र चौरसिया और अन्य ने जानकारी दी थी कि पेड़ की जड़ों से करीब 10 फीट ऊपर तक छंटाई की अनुमति दी गई थी लेकिन पेड़ को जड़ से काट दिया गया। उन्होंने पेड़ के पास स्थित दुकान की भी जांच कराने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए। कहा कि यदि दुकान अवैध पाई गई तो उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि एक शोरूम के बाहर स्थित इस बरगद के पेड़ को वन विभाग से छंटाई की अनुमति लेकर काटा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें