फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जमीन कब्जाकर बेचने में दीनू के साथी अधिवक्ता नारायण सिंह समेेत 15 पर रिपोर्ट

Tue, 20 May 2025 01:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

भाजपा नेता ने कूटरचित दस्तावेजों से कब्जा करने का आरोप लगा नौबस्ता थाने में शिकायत की है। पुलिस को आरोपों की जांच में अधिवक्ता दीनू उपाध्याय की संलिप्तता के सबूत भी मिले।
विज्ञापन
अधिवक्ता नारायण सिंह भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता अनूप तिवारी ने पारिवारिक जमीन कब्जाकर बेचने का आरोप लगाकर अधिवक्ता नारायण सिंह भदौरिया समेत 15 के खिलाफ सोमवार को नौबस्ता थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि नारायण ने उनके चाचा की दो करोड़ कीमत की 1060 वर्ग गज जमीन कूटरचित दस्तावेजों के सहारे बेच दी। पुलिस ने आरोपों की जांच की तो अधिवक्ता दीनू उपाध्याय के संरक्षण में कब्जा कर जमीन बेचने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


एम ब्लाक किदवई नगर निवासी अनूप तिवारी के चाचा राज नारायन तिवारी ने वर्ष 1985 में बूढपुर मछरिया में 1060 वर्ग गज के चार प्लॉट खरीदे थे। जमीन की देखरेख वहीं करते हैं। पांच सितंंबर 2020 की शाम अधिवक्ता नारायन सिंह भदौरिया ने साथियों के साथ प्लॉट की दीवार गिरा कर कब्जा कर लिया। पता चलने पर उन्हाेंने दिल्ली निवासी चचेरे भाई को सूचना दी। उसने वहीं से आईजीआरएस पर और उन्होंने यहां पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। इसके बाद उन्होंने कुछ लोगों से मध्यस्थता कराई लेकिन नारायण सिंह ने कब्जा खाली करने को लेकर साफ इन्कार कर दिया। कहा कि अब प्लाॅट पर कब्जा मेरा ही रहेगा। इसके बाद आरोपी ने जमीन के कुछ हिस्सों को प्लॉटिंग कर बेच दिया।

अधिवक्ता दीनू उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
परिवार की हत्या की धमकी दे मांगी एक करोड़ की रंगदारी
अनूप ने बताया कि 12 मार्च को वह एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। तभी नारायन सिंह ने दिनेश भदौरिया, संजीव राणा व 12 साथियों के साथ नौबस्ता में रोक लिया। धमकाया कि प्लॉट को भूल जाओ। वरना हत्या कर उसी के अन्दर दबा देंगे। परिवार को जिंदा जलाने की धमकी देकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। आरोप लगाया कि नारायण पर हत्या के प्रयास, बलवा व पुलिस अभिरक्षा से भगाने एवं मारपीट, धोखाधड़ी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इससे परिवार दहशत में हैं। डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले की जांच में अधिवक्ता दीनू उपाध्याय की संलिप्तता भी मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

अधिवक्ता दीनू उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दीनू संग नारायण पर दर्ज हुई थी रिपोर्ट
नौबस्ता थाने में शुक्रवार को बृजराज सिंह ने बूढ़पुर मछरिया में ही फर्जी दस्तावेज बनाकर सरकारी जमीन कब्जाने, रंगदारी मांगने और धमकाने समेत गंभीर धाराओं में अधिवक्ता दीनू उपाध्याय, पूर्व बार एसोसिएशन मंत्री अरिमदन सिंह, नारायण सिंह भदौरिया समेत 11 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें