फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: प्राचीन मंदिर के चबूतरे पर बिरयानी बेचने वालों पर  धार्मिक भावनाएं आहत करने की धारा में एफआईआर

Fri, 28 May 2021 11:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

मंदिर पर कब्जा कर बिरयानी बेचने के मामले में बजरिया पुलिस ने गुरुवार को धार्मिक भावनाएं आहत होने की धारा में तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
मेयर प्रमिला पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में तलाक महल के पास प्राचीन शिव मंदिर के चबूतरे पर कब्जा कर बिरयानी बेचने के मामले में बजरिया पुलिस ने गुरुवार को तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज की। धार्मिक भावनाएं आहत होने की धारा में पुलिस ने कार्रवाई की। बुधवार को मेयर प्रमिला पांडेय मौके पर पहुंची थीं और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। 
विज्ञापन


बेकनगंज (थानाक्षेत्र बजरिया) बाबा स्वीट के पास एक प्राचीन मंदिर गिरने की जानकारी होने पर बुधवार को मेयर प्रमिला पांडेय पहुंची थीं। इस दौरान जब वो पास में सुनार वाली गली में गईं तो देखा कि बहुत पुराने शिव मंदिर के चबूतरे पर बिरयानी बेची जा रही है।

पूरे मंदिर पर कब्जा कर लिया गया था। इसको लेकर मेयर ने तत्काल पुलिस और प्रशासन के अफसरों को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। डीसीपी पश्चिम संजीव त्यागी ने बताया कि नजीराबाद निवासी सौरभ तिवारी की तहरीर पर बेकनगंज निवासी मोहम्मद सिराज, मोहम्मद नूर आलम और मोहम्मद फरीद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सौरभ ने पुलिस को बताया कि इलाके में तमाम प्राचीन मंदिरों पर कब्जा कर लिया गया है। जिनको खाली कराया जाए। उन्होंने मांग की कि पुलिस प्रशासन कमेटी बनाकर इसकी जांच कराए। जहां पर कब्जे हों उनको खाली करवाकर कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें