फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह समेत तीन पर एफआईआर दर्ज, क्या है सीएम योगी से कनेक्शन

Wed, 02 Jun 2021 01:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कल्याणपुर पुलिस ने रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह समेत तीन पर एफआईआर दर्ज की है। सूर्य प्रताप सिंह ने ट्विटर पर एक वॉयस रिकॉर्डिंग शेयर की थी जिसमें सीएम योगी को लेकर जिक्र किया गया था।
विज्ञापन
रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्विटर पर एक वॉयस रिकॉर्डिंग शेयर करने के मामले में कल्याणपुर पुलिस ने रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह समेत तीन पर एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर रावतपुर निवासी अतुल कुशवाहा ने दर्ज कराई है। पुलिस ने सार्वजनिक रूप से किसी को बदनाम करने (धारा 505) और आईटी एक्ट में कार्रवाई की है।
विज्ञापन


अतुल कुशवाहा ने तहरीर में लिखा है कि 30 मई को रिटायर्ड आईएएस सूर्य प्रताप सिंह ने एक वॉयस रिकॉर्डिंग ट्विटर पर शेयर की। इसमें दो शख्स मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में ट्वीट करने पर पैसों के लेनदेन की बात कर रहे हैं।

इनमें एक शख्स पुनीत सैनी है और दूसरा हिमांशु सैनी उर्फ विकास सैनी। अतुल के मुताबिक इस बातचीत में मेरा नाम लिया गया, जबकि मेरा इन सभी से कोई मतलब नहीं है। अतुल का आरोप है कि उनको बदनाम करने के लिए इन तीनों लोगों ने साजिश रची।
विज्ञापन


इसके पुख्ता साक्ष्य उनके पास हैं। तहरीर में अतुल ने सूर्य प्रताप सिंह द्वारा शेयर की गई वॉयस रिकॉर्डिंग का यूआरएल भी दिया है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें