बिठूर स्थित रामा विश्वविद्यालय परिसर में घुसकर छात्रों को भड़काने और शैक्षणिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में दो पूर्व छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। रामा विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रभात रंजन ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि एक मई को कुछ अराजकतत्व विश्वविद्यालय परिसर में जबरन प्रवेश कर आए। छात्रों को उकसाने का प्रयास किया। छात्रों को भड़काकर संस्थान का माहौल खराब करने की कोशिश की। मामले में मकड़ीखेड़ा निवासी अभिजीत राय और श्यामनगर निवासी अनस साहू को नामजद किया गया। दोनों खुद को विश्वविद्यालय का पूर्व छात्र बताते हैं।
आरोप है कि वह दोनों छात्रों को गुमराह कर अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे थे। तहरीर में बताया कि आरोपी अन्य संस्थानों में इसी तरह की गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि विश्वविद्यालय का शैक्षणिक वातावरण सुरक्षित रह सके। इस संबंध में बिठूर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि अभिजीत राय और अनस साहू पर जानबूझकर भड़काने, आपराधिक अतिचार करने की धारा में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।