फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आवास-विकास की जमीन कब्जाने में पांच पर प्राथमिकी

Wed, 30 Sep 2026 11:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नौबस्ता के मछरिया में आवास-विकास की जमीन को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कब्जाने के आरोप में पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। नौबस्ता पुलिस के कार्रवाई न करने पर अधिशासी अभियंता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। इसके बाद चार नामजद में मछरिया गांव निवासी राजा सिंह, अब्दुल लतीफ, मो. नफीस, यूनुस व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

विज्ञापन


आवास-विकास परिषद खंड दो के अधिशासी अभियंता मिश्री लाल ने पुलिस को बताया कि ग्राम बूढ़पुर, मछरिया में भूमाफिया राजा, अब्दुल लतीफ, मो. नफीस, यूनुस व एक अज्ञात ने अवैध कब्जा कर निर्माण कराया। जमीन को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर बेच दिया। 15 जुलाई को नौबस्ता इंस्पेक्टर और डीसीपी साउथ से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें