वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच में गंदगी से भरा कमोड
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल 20176 वंदेभारत एक्सप्रेस के सी-3 कोच का शौचालय रविवार को गंदगी से भर गया। यात्री देवेंद्र कुमार ने बताया कि वह पत्नी मंजू और परिवार के करीब 20 सदस्यों के साथ कानपुर से वाराणसी जा रहे थे। ट्रेन में सवार होने के कुछ समय बाद ही शौचालय गए तो गंदा था। प्रयागराज पहुंचने से पहले ही कमोड गंदगी से भर गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर दर्ज कराई। इस पर वाराणसी पहुंचने से कुछ समय पहले शौचालय की सफाई करा दी गई। इस बाबत प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही समस्या का निस्तारण करा दिया गया।