फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिरयानी को लेकर जुलूस-ए-गौसिया में युवकों में हुई मारपीट, वीडियो वायरल

Wed, 16 Oct 2024 12:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: रावतपुर थानाक्षेत्र में जुलूस-ए-गौसिया में बिरयानी को लेकर युवकों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
युवकों में हुई मारपीट - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रावतपुर थानाक्षेत्र में मंगलवार को निकाले जा रहे जुलूस-ए-गौसिया के जुलूस में बिरयानी को लेकर दो युवकों में मारपीट हो गई। बुजुर्गों ने बीच बचाव कर झगड़े को खत्म कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। जुलूस सैयदनगर रामलला से बकरमंडी होता हुआ शारदानगर पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने पंडाल लगाकर उसका स्वागत किया और खाने पीने की चीजें बांटी।

विज्ञापन



जुलूस जब शारदानगर पहुंचा तो एक जगह बिरयानी बंट रही थी। गाड़ियों का काफिला रुक गया तो लोडर बढ़ाने को लेकर दो तीन युवकों में आपस में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद कहासुनी मारपीट में बदल गई। मामला बढ़ा तो साथ चल रहे अधिकारियों ने बड़े बुजुर्गों को बीच में डालकर मामले को शांत कराकर जुलूस को आगे बढ़ाया। इसके बाद लोगाें ने गाली गलौज करने वाले युवकों को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय ने बताया कि जुलूस में बिरयानी को लेकर युवकों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। वहां मौजूद पुलिस फोर्स ने तुरंत दोनों गुटों को अलग-अलग कराकर मामला शांत कराया। अभी तक किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें