फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: घाटमपुर में छात्राओं ने निकाली रैली, स्व गणना के लिए किया जागरूक, हाथ में तख्तियां लेकर दिया संदेश

Sat, 14 Nov 2026 11:33 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर में मतदाताओं को स्व-गणना के प्रति जागरूक करने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भव्य जागरूकता रैली निकाली। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी इस रैली में छात्राओं ने नारों और तख्तियों के माध्यम से लोगों को स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
छात्राओं ने रैली निकाल कर स्व गणना के लिए किया जागरूक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर कस्बे में मतदाताओं को स्व गणना के प्रति जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर नगर की सड़कों और गलियों में भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने नारों के माध्यम से लोगों को स्व गणना के महत्व की जानकारी देते हुए इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से शुरू हुई जागरूकता रैली नगर पालिका रोड, पुराना अस्पताल रोड होते हुए कानपुर-सागर हाईवे पहुंची।

विज्ञापन

यहां से रैली मुगल रोड के रास्ते वापस राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। रैली के दौरान छात्राओं ने हाथों में विभिन्न संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने आओ मिलकर यह काम करें, सबसे पहले स्व गणना करें, 'प्रजातंत्र से नाता है…हम सब भारत के मतदाता हैं और वोट डालने जाना है, अपना फ़र्ज निभाना है.. जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया।

Trending Videos
विज्ञापन





अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं लोग

रैली में चल रहे तहसीलदार ओमप्रकाश ने बताया कि स्व गणना के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। स्व गणना के माध्यम से लोग अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है। रैली में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कूमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें