फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: डीसीएम की टक्कर महिला अधिवक्ता की मौत, चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 16 Aug 2025 07:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सचेंडी में कचहरी से लौटते समय सड़क दुर्घटना की शिकार हुई महिला अधिवक्ता की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सीमा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचेंडी के किसाननगर में कचहरी से लौटते समय बाइक सवार महिला अधिवक्ता को डीसीएम ने टक्कर दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सचेंडी के सकतपुर के मौजा भैरमपुर निवासी रामजी पाल ने बताया कि बहन सीमा (32) कचहरी से गुरुवार देर रात बाइक से लाैट आ रही थीं। सकतपुर नहर पुलिया के पास पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। बहन के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सचेंडी पुलिस ने घायल सीमा को हैलट भेजा जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर डीसीएम चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें