फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: छेड़खानी से तंग आकर नवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में आक्रोश

Thu, 20 Mar 2025 12:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: छेड़खानी से तंग आकर नवीं की छात्रा ने जान दे दी। घटना महाराजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की है। घटना से परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजपुर थानाक्षेत्र में छेड़खानी से तंग आकर कक्षा नौ की छात्रा ने रविवार को फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। परिजन बाजार से लौटे तो फंदे से लटका शव उतारकर आनन-फानन पास के निजी अस्पताल ले गए। मंगलवार शाम उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाके का युवक छह माह से उसे परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


गुजरात में मजदूरी करने वाले व्यक्ति का परिवार महाराजपुर इलाके के एक गांव में रहता है। उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी गांव के एक स्कूल में नवीं की छात्रा थी। पिता के अनुसार रविवार शाम वह काम के चलते गुजरात में थे और पत्नी गोबर पाथने गई थी। बेटी ने छोटी बहन और भाई को रुपये देकर बाजार से सब्जी लाने को कहा। वे दोनों बाजार गए, तभी उसने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। बाजार से लौटकर आए भाई -बहन ने शोर मचाया तो ग्रामीणों की मदद से उसे फंदे से उतारकर पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां मंगलवार देर रात इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पिता ने गंभीर आरोप लगाए कि बेटी को एक युवक लगातार परेशान कर रहा था। उसने युवक को दूर रहने के लिए चेताया था लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। उसने बेटी का घर से निकलना दूभर कर दिया था। युवक के परिजन शिकायत करने पर मारपीट पर आमादा हो जाते थे। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें