फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जेल में गैंगवार की आशंका, जेल प्रशासन हुआ अलर्ट, सलीम बिरयानी और कमलेश फाइटर के गैंग को अलग रखा गया

Sun, 12 Jan 2025 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जेल में गैंगवार की आशंका के चलते जेल प्रशासन अलर्ट हो गया है। सलीम बिरयानी और कमलेश फाइटर के गैंग को अलग रखा गया है। धीरज चड्ढा और रिजवान सोलंकी के बीच भी दूरी तय की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों जिला जेल में अलग-अलग गुटों के तमाम लोग बंद हैं। पिछले दिनों सपा विधायक नसीम सोलंकी के साथ बातचीत का धीरज चड्ढा का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें धीरज महिला विधायक को धमकाते और अमर्यादित भाषा बोलते सुनाई दिए थे। इस मामले में स्वरूपनगर पुलिस ने धीरज चड्ढा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। काफी समय से जेल में नसीम सोलंकी के देवर रिजवान सोलंकी और उनके कुछ साथी भी बंद हैं। जेल में दोनों के बीच विवाद की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने एपी फैनी मामले में सलीम बिरयानी समेत तीन को जेल भेजा है। सलीम बिरयानी ने कमलेश फाइटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कमलेश फाइटर पूरे गैंग के साथ इन दिनों जेल में है, इसलिए इन दोनों के बीच भी विवाद की आशंका है। जेल सूत्रों ने बताया कि सलीम व उसके तीन साथियों को अलग बैरक में रखा गया है। 10 दिन बाद सलीम की बैरक बदली जाएगी। इस दौरान इन सभी की निगरानी बढ़ाई जाएगी, ताकि किसी तरह का अशांति उत्पन्न न हो। बंदी रक्षकों को अलर्ट रहने और इन गुटों पर पैनी निगाह रखने के आदेश दिए गए है। किसी भी हालत में जेल का माहौल नहीं बिगडऩे दिया जाएगा।

चारों लोगों को अलग-अलग रखा गया है, ताकि जेल का माहौल न खराब हो। चारों की निगरानी भी की जा रही है। - डा. बीडी पांडेय, जेल अधीक्षक जिला जेल

सलीम और उसके तीन साथी गए जेल
चुन्नीगंज स्थित करोड़ों की नजूल की एपी फैनी कैंपस की जमीन खरीदने और बेचने के मामले में कर्नलगंज पुलिस ने सलीम बिरयानी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। रविवार को पुलिस ने सलीम और उसके तीन साथियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें