फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Crime: शराब के नशे में धुत पिता ने बेटी पर डाली बुरी नजर; पड़ोसियों ने दबोचा, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 17 Jul 2026 12:31 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: नौबस्ता थाना क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद शर्मनाक और खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 15 साल की नाबालिग बेटी संग हैवानियत करने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
सीहोर के बिलकिसगंज क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस की महिलाएं मौके पर दौड़ पड़ीं और उन्होंने आरोपी पिता को रंगे हाथों दबोच लिया। सूचना पर तत्काल पहुंची नौबस्ता थाना पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में लोक-लाज और कलयुगी पिता की इस घिनौनी करतूत को लेकर भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
Trending Videos

घर में अकेला पाकर बेटी पर टूटा नशे में धुत पिता

पुलिस को दी गई शिकायत और शुरुआती जांच के मुताबिक, 15 वर्षीय पीड़िता ने अपने पिता पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। किशोरी का कहना है कि गुरुवार शाम को उसकी मां और परिवार के अन्य सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे और वह घर में बिल्कुल अकेली थी।

इसी दौरान उसका पिता शराब के नशे में पूरी तरह धुत होकर घर पहुंचा। बेटी को अकेला पाकर उसकी नीयत डोल गई। आरोपी ने मर्यादा और खून के रिश्ते को ताक पर रखकर अपनी ही नाबालिग बेटी को दबोच लिया और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।

चीख-पुकार सुनकर दौड़ीं पड़ोस की महिलाएं

अचानक पिता के इस रूप को देखकर किशोरी सहम गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। खुद को बचाने के लिए वह जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी। गनीमत यह रही कि पीड़िता की चीखें सुनकर आसपास के घरों में रहने वाली महिलाएं तुरंत हरकत में आ गईं।

महिलाएं बिना वक्त गंवाए घर के भीतर दाखिल हुईं, जहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। महिलाओं ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे एक कमरे में बंद कर तुरंत डायल-112 और नौबस्ता पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपनी कस्टडी में ले लिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म के प्रयास सहित अन्य गंभीर व सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 डीसीपी (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि "नौबस्ता क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ उसके पिता द्वारा ही बदसलूकी और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नियमानुसार किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। इसके साथ ही माननीय न्यायालय में पीड़िता के कलमबंद (धारा 164 के तहत) बयान दर्ज कराए जाएंगे। बयानों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें