फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बिल्हौर के अरौल में जीटी रोड हाईवे पर दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Mon, 27 Apr 2026 01:02 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोमवार सुबह ककवन के गांव फत्तेपुर से बाइक पर सवार होकर अर्जुनपुर छिबरामऊ, जिला कन्नौज जा रहे पिता-पुत्र अरौल कस्बे के कुछ आगे सरैया गांव के सामने जीटी रोड हाईवे पर सड़क किनारे खड़ी डीसीएम में जा टकराए। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पिता-पुत्र बुरी तरह लहूलुहान हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ककवन थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी कमलेश कुमार बाथम (54) अपने पुत्र अंकुर बाथम (19) के संग बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी अर्जुनपुर, छिबरामऊ, जिला कन्नौज जाने के लिए करीब 6 बजे घर से निकले थे। अभी पिता-पुत्र जीटी रोड हाईवे के अरौल सरैया गांव ही पहुंचे थे तभी सड़क किनारे खड़ी डीसीएम से दोनों सवार जा टकराए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद पिता-पुत्र सड़क पर रगड़ते हुए दूर जा गिरे।

दोनों के सिर-छाती, हाथ-पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आने से खून बहने लगा। आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष जनार्दन यादव ने बताया कि सूचना के फौरन बाद घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं दुर्घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें