फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सीवर टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से पिता-पुत्र की मौत, भीतर उतरते ही हुए थे बेहोश, परिजन बेहाल

Wed, 25 Mar 2026 09:54 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर में सीवर टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई। प्रशासन और एसडीअरएफ ने रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और रोते-बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गूबा गार्डन इलाके अंतर्गत सीवर टैंक की सफाई करने उतरे पिता और पुत्र की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जावेद और उनका पुत्र आकिब कल्याणपुर क्षेत्र में एक सीवर टैंक की सफाई करने के लिए उतरे थे। टैंक के भीतर जमा जहरीली गैस का प्रभाव इतना तीव्र था कि दोनों मजदूर देखते ही देखते बेहोश हो गए। जब काफी देर तक अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

सीवर टैंक साफ करते जहरीली गैस से पिता-पुत्र की मौत - फोटो : amar ujala
पुलिस ने आनन फानन हैलट अस्पताल पहुंचाया
हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ सीएफओ दीपक शर्मा, डीसीपी, एसीपी, स्थानीय थाना प्रभारी, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया और तुरंत एम्बुलेंस के जरिए हैलट अस्पताल भेजा गया।

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
प्रथम दृष्टया जहरीली गैस से मौत
हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पिता-पुत्र दोनों को मृत घोषित कर दिया। कल्याणपुर के एसीपी आशुतोष यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण सीवर टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस का रिसाव लग रहा है।
विज्ञापन

http://



शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। इस घटना ने एक बार फिर सीवर सफाई के दौरान सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्यता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें