फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे से बाल-बाल बची कानपुर-फर्रुखाबाद पैसेंजर

Mon, 03 Apr 2017 11:50 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन में बैठे यात्री डर के मारे सहम गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेन लाइन से डेड लाइन पर डाल दिए जाने से सोमवार को कानपुर से फर्रुखाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन हादसे से बाल-बाल बची। कन्नौज के गुरसहायगंज में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इससे करीब 45 मिनट ट्रेन आउटर सिग्नल के पास खड़ी रही। कंट्रोलर के निर्देश पर चालक ट्रेन को पीछे कर मेन लाइन पर ले आया, तब ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। स्टेशन मास्टर की लापरवाही सामने आने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच के  लिए कमेटी गठित कर दी गई है। 
विज्ञापन

कानपुर से फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेजर नंबर 54157 सुबह करीब 8:47 बजे फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुई। तभी पश्चिमी रेलवे क्रासिंग के निकट ट्रेन के पहुंचते ही उसने मुख्य ट्रैक को छोड़कर डेड लाइन पर चलना शुरू किया। चालक ने डेड लाइन देखी तो इमरजेंसी ब्रेक लगाया। अचानक ब्रेक लगते ही यात्री नीचे उतरकर इंजन के पास पहुंच गए। इस बीच चालक ने मोबाइल से फोटो खींचकर अधिकारियों को भेज दिया। स्टेशन मास्टर आरके राम, सहायक स्टेशन मास्टर मनोज अवस्थी मौके पर पहुंचे। इज्जतनगर कंट्रोल को सूचना देने के बाद ट्रेन को पीछे कर 9:28 बजे फर्रुखाबाद के लिए रवाना किया गया। 
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे मानवीय चूक बताते हुए स्टेशन मास्टर आरके राम को निलंबित कर दिया। ट्रैफिक इंस्पेक्टर फतेहगढ़ सुदर्शन लाल ने जांच शुरू कर दी है। टीआई सुदर्शनलाल ने बताया कि सुबह आठ बजे ड्यूटी बदलने से पहले 7:11 मिनट पर कंप्यू्टर सिस्टम गड़बड़ हो जाने से यह गड़बड़ी हो गई। स्टेशन मास्टर को निलंबित करने के बाद अभिषेक कुमार को कंट्रोल में तैनात कर दिया गया है। गोरखपुर मंडल के डीआरएम निखिल पांडेय के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के लिए कमेटी गठित की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें