कानपुर में नरवल थानाक्षेत्र के रहने वाले एक किसान का शव बुधवार सुबह घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित एक पीपल के पेड़ पर गमछे के सहारे लटकता मिला। मंगलवार को शादी की सालगिरह पर दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद वह कमरे में सोने चला गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नरवल गांव निवासी महाबल सिंह उर्फ सुशील सिंह (48) पेशे से किसान थे। चाचा सुखपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को महाबल और गुड्डी की शादी की सालगिरह थी। शाम को घर पर कुछ मेहमान और दोस्त आए हुए थे जिनके साथ सुशील ने देर रात तक पार्टी की। खाना-पीना होने के बाद सुशील व परिवार के लोग अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। बुधवार सुबह जब सुशील कमरे में नहीं मिले तो बेटे पवन और बेटियाें ने खोजबीन शुरू की।