सचेंडी में फसल बर्बाद होने से आहत किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। हीरा सिंह का पुरवा गांव निवासी शुभम सिंह (23) अपनी मां संतोषी और छोटे भाई निखिल के साथ रहता था। वर्ष 2003 में पिता ज्ञान सिंह की मौत के बाद से वह खेती के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मौसेरे भाई शिवम ने बताया कि शुभम एयरफोर्स की तैयारी कर रहा था। दो बार एयरफोर्स की परीक्षा दे चुका था।
एसएससी जीडी की भर्ती में लंबाई कम होने के कारण उसका चयन नहीं हो पाया। वहीं, इस बार खेतों में पानी भरने से गेहूं की फसल खराब हो गई थी। इससे वह काफी परेशान था। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात खेतों की रखवाली कर घर आया था जिसके बाद बरामदे में मफलर से फंदा लगाकर जान दे दी। सचेंडी थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। काई सुसाइड नोट नहीं मिला है।