चोरी की घटना के बाद फैला सामान
- फोटो : amar ujala
कानपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। मोहम्मद फारूक ने बताया मकान के मुख्य गेट का ताला और कुंडा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी और बक्से के कुंडे काटकर उसमें रखे कीमती जेवरात और नकदी समेट ली। सुबह जब परिजनों की आंख खुली, तो सामान बिखरा देख चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।