Kanpur News: महाराजपुर के रूमा में चोरों ने एक घर से ताला तोड़कर करीब दो लाख के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पुलिस मामले की जांच और संदिग्धों की तलाश कर रही है।
कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा इलाके में एक घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रूमा कस्बा के निवासी राजनरायन ने बताया कि रात में परिवार सो रहा था। सुबह उठने पर कमरे का ताला टूटा मिला। बक्से की कुंडी भी टूटी थी और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। चोरी की खबर फैलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि कुछ नकदी सहित करीब डेढ़ से दो लाख रुपये कीमत के जेवरात चोरी हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ हो रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।