कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के परास गांव में गुरुवार रात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी के साथ पांच बकरियां भी चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार औरैया एक दावत में गया था, जिससे घर में ताला लगा हुआ था।
गांव निवासी मोहम्मद शहीद गुरुवार को अपनी बेटी की ससुराल छठी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औरैया गए थे। उनकी छोटी बेटी मुस्कान परास में ही थी। रात में वह भी अपने चाचा के घर सोने चली गई थी। घर पर किसी के मौजूद न होने का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात घर को निशाना बनाया।